फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: युवती को विदेशी नंबर से कॉल कर देता था धमकी, आरोपी गिरफ्तार, हुआ यह खुलासा

Fri, 26 Mar 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मैनपुरी जिले में सेना के एक अधिकारी की बेटी की एडिट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने और विदेश के नंबरों से फोन कर रुपये मांगने वाले शातिर युवक को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी।

विज्ञापन


एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि 30 जनवरी को सेना के एक अधिकारी से शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी के एडिट की गई अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह उनसे रुपये की मांग कर रहा है। 

नंबर ब्लॉक करने पर विदेश के नंबरों से कॉल कर परेशान करता है। इस पर थाना एलाऊ में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह और टीम के जोगेंद्र चौधरी, मनोज कुमार को जांच में लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने एक एप पर पोस्ट किए फोटो और वीडियो 
इस दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता की पुत्री ने एक एप पर अपने फोटो और वीडियो डाल रखे थे। आरोपी ने वह सभी डाउनलोड कर लिए और एडिट कर दिए। अब वह मोबाइल एप व विदेश के नंबरों से फोन कर रुपये की मांग कर रहा था। साइबर टीम ने जब एप में इस्तेमाल नंबर आदि की गहनता से जांच की तो आरोपी के बारे में जानकारी मिली। 

गुरुवार को जब युवक रुपये लेने आया तो पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष सिंह निवासी गांव नावली थाना उम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश बताया। एसपी ने बताया आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, पांच सिम, एक मैमोरी कार्ड और आधार कार्ड मिला है।

अहमदाबाद से चला रहा था अकाउंट 
पकड़ा गया शातिर संतोष सिंह इंटरनेट का जानकार है। पूछताछ में उसने बताया कि विभिन्न एप की मदद से वह विदेश के नंबर बनाकर फोन कॉल करता था। वर्तमान में वह बापू नगर अहमदाबाद (गुजरात) में रह रहा था। वहीं से वह उस अकाउंट का संचालन कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें