युवती ने एक एप पर पोस्ट किए फोटो और वीडियो
इस दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता की पुत्री ने एक एप पर अपने फोटो और वीडियो डाल रखे थे। आरोपी ने वह सभी डाउनलोड कर लिए और एडिट कर दिए। अब वह मोबाइल एप व विदेश के नंबरों से फोन कर रुपये की मांग कर रहा था। साइबर टीम ने जब एप में इस्तेमाल नंबर आदि की गहनता से जांच की तो आरोपी के बारे में जानकारी मिली।
गुरुवार को जब युवक रुपये लेने आया तो पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष सिंह निवासी गांव नावली थाना उम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश बताया। एसपी ने बताया आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, पांच सिम, एक मैमोरी कार्ड और आधार कार्ड मिला है।
अहमदाबाद से चला रहा था अकाउंट
पकड़ा गया शातिर संतोष सिंह इंटरनेट का जानकार है। पूछताछ में उसने बताया कि विभिन्न एप की मदद से वह विदेश के नंबर बनाकर फोन कॉल करता था। वर्तमान में वह बापू नगर अहमदाबाद (गुजरात) में रह रहा था। वहीं से वह उस अकाउंट का संचालन कर रहा था।