मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी किशोरी को अगवा करने वाले गैर समुदाय के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। हिंदूवादी संगठन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र की कालोनी निवासी नाबालिग किशोरी बीते शुक्रवार को लापता हो गई थी। पिता की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जानकारी पर कोतवाली पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोग किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी आदिल मंसूरी निवासी गांव पुसैना की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़िता को ढूंढने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कोतवाली में प्रदर्शन भी किया गया। इस बीच सोमवार को पुलिस ने किशोरी को ढूंढने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए। वहीं मंगलवार को एक सूचना के आधार पर आरोपी आदिल को जेल तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।