फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चालक-परिचालकों से 30 हजार वसूलने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना इरादतनगर क्षेत्र के जंगल में कैंटर चालक और दो परिचालकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर फतेहाबाद पुलिस ने एक नामजद और सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित कैंटर चालक सुभाष गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 10 मार्च को वह परिचालक राजकुमार और मोहन के साथ खेरागढ़ से साबुन उतारकर लोहामंडी, आगरा लौट रहे थे। सैंया पुल के पास दो कारों में सवार करीब एक दर्जन बदमाशों ने कैंटर के आगे गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तीनों के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन अपनी कार में बैठाकर इरादतनगर के जंगलों में ले गए। जंगल में तीनों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और एक लाख रुपये की मांग की। जब चालक ने असमर्थता जताई, तो बदमाशों के दबाव में सुभाष ने अपने डीलर से नंदकिशोर नामक व्यक्ति के खाते में 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पैसे वसूलने के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उनका वीडियो भी बनाया और उन्हें छोड़ दिया। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर फतेहाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सौरभ पुत्र वीरेंद्र निवासी कल्याणपुर को पीपल चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी फतेहाबाद, अनिल कुमार सिंह ने बताया एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें