फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तमंचा व कारतूस संग आरोपी पकड़ा

Sat, 02 May 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पचोखरा। थाना पचोखरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आकाश निवासी प्रतापपुर को कोटकी बंबा से आगे कच्चे रास्ते पर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पचोखरा में चार मुकदमे पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन


रास्ते में महिला को पीटा
पचोखरा। पचोखरा के नगला बरी गांव के एक युवक ने खेत से लौटती अपनी पत्नी के साथ हुई मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित दाताराम ने आरोप लगाया उनकी पत्नी मंगलवार सुबह खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में मंदिर के पास गांव के ही अजय और उसकी पत्नी अनीता देवी ने रास्ता रोक कर गाली गलौज और मारपीट की। पत्नी का इलाज आगरा में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। शाम को अनीता देवी के भाई कैलाश ने भी जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार तौमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें