फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: दांतों से पुलिसकर्मी के नाक-कान काटकर आरोपी हुआ फरार, घेराबंदी कर पकड़ा गया

Wed, 26 May 2021 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के आरोपी युवक ने मारपीट कर दी। पुलिस जब आरोपी को पकड़ कर ले जाने लगी, उसने दांतों से एक पुलिसकर्मी को नाक और कान काटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस जब आरोपी को पकड़कर थाने ले जा रही थी, उसी समय आरोपी युवक एक पुलिसकर्मी के नाक-कान को काटकर फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला रामकुंवर निवासी टिल्लू उर्फ नरेश के खिलाफ गांव के ही संजय कुमार ने अभद्रता और पिटाई करने की तहरीर पुलिस को दी थी। सोमवार को गौंछ का बाग पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संदीप कुमार मामले की जांच करने के लिए गांव नगला रामकुंवर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करती तब तक आरोपी टिल्लू उर्फ नरेश ने अपने भाई के साथ सिपाही की पिटाई कर दी। 

आरोपी ने दांतों से सिपाही के नाक-कान काट लिए। इससे सिपाही लहूलुहान हो गया। घायल सिपाही की सूचना पर थाने से फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नरेश पकड़कर थाने ले आई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी केके तिवारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया है। आरोपी के भाई की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें