फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा-दर-हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, दूसरी डिवाइडर से टकराई

Wed, 14 Nov 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनपद के थाना महावन क्षेत्र स्थित चन्द्रावली-यमुनापार मार्ग पर मदन मोहन मालवीय स्कूल के समीप स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस घटना के वक्त बस में करीब 50 बच्चे सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


ये है मामला 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित माउंट हिल अकेडमी स्कूल की बस बुधवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। चन्द्रावली-यमुनापार रोड पर मदन मोहन मालवीय स्कूल के समीप सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक से स्कूली बच्चों से भरी बस को बचाने के लिए बस चालक ने नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन वह हो नहीं पाया और बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। 

इस घटना के बाद बस में फंसे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। घटना में बच्चों को मामूली चोटें आईं तो पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई और प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई प्राइवेट बस

दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
दूसरी घटना आगरा से फीरोजाबाद जा रही प्राइवेट बस की है। जानकारी मिली है कि प्राइवेट बस संख्या यूपी 80 बी बी 9457 अनियंत्रित होकर उसायनी के निकट डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में बस के चार यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर ने अचानक से नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर में चार यात्रियों को मामूली चोटें आईँ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें