फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा रोड पर एंबुलेंस की टक्कर से युवक घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
टूंडला-एटारोड पर जाम लगाते गांव इमलिया के ग्रामीण, समझाती पुलिस - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर गांव इमलिया में गोद भराई कार्यक्रम में भाग लेने आए एक युवक को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सोमवार देर रात हुए हादसे में घायल दो भाइयों में से एक की मौत और फिर मंगलवार को दूसरा हादसा होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मंगलवार तीन बजे आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव नवलपुर निवासी 32 वर्षीय बंटू पुत्र रामखिलाड़ी थाना पचोखरा के गांव इमलिया में गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सड़क पार करते समय एक एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। वह घायल हो गया।
इधर, सोमवार रात भी एक वाहन ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया था। इनमें से छोटे भाई सनोज की मौत हो गई थी। दो हादसों से गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर व टूटी पटरी ठीक कराने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। दर्जनों वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश उपाध्याय व पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर व टूटी पटरी बनवाने के आश्वासन पर जाम खोला। घायल का एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें