फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 30 Oct 2019 11:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद कार को हटाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर नई दिल्ली से आ रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घायलों को आगरा के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कार को क्रेन से हटाकर रास्ते को सुचारू कराया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'श्रीराम नाम' का झंडा लेकर ताजमहल देखने पहुंचा पर्यटकों का दल, जानिए फिर क्या हुआ

बताया गया है कि C-181, भगवती बिहार नई दिल्ली निवासी रणवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। बुधवार सुबह उनकी कार मथुरा जनपद के बलदेव के गांव मंडौरा माइल स्टोन 130 के निकट पहुंची थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद रणवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपीः पुलिस हिरासत में युवक ने लगाई आग, कई घंटे तक दबाए रखा मामला

इस हादसे में कार सवार महिला सुधा, मधु और दीपक पु्त्र रणवीर व मोहित घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को इलाज के लिए आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं कार को क्रेन से हटवाकर रास्ते को सुचारू कराया। 
 
विज्ञापन

वहीं बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी एक हादसा घटित हुआ जिसमें डीसीएम सवार एक व्यक्ति की मौत हुई। एक व्यक्ति घायल हुआ है। डीसीएम कपड़ा लेकर हरियाणा से जा रही थी जो फिरोजाबाद जनपद में एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के घायल व्यक्ति का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें