फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर टाटा सूमो का टायर फटा, दिल्ली से बेगूसराय जा रहे छात्र की मौत

Mon, 05 Aug 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर बलदेव के गांव बरौली (माइल स्टोन-134) के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई टाटा सूमो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका मामा घायल हो गया। छात्र बीए का पेपर देने के लिए दिल्ली से बिहार के बेगुसराय जा रहा था। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने घायल मामा को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम निवासी आकाश (22) पुत्र महेश चंद रविवार की सुबह दिल्ली से अपने मामा बबलू के साथ बिहार के बेगुसराय के लिए निकला था। एक्सप्रेसवे पर बलदेव के गांव बरौली (माइल स्टोन-134) के पास पहुंची टाटा सूमो का टायर फट गया।

इससे अनियंत्रित होकर टाटा सूमो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार आकाश की मौत हो गई, जबकि बबलू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि एक छात्र की मौत हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें