फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से औरैय्या जा रही डबल डेकर बस पलटी, 14 यात्री गंभीर रूप से घायल

Tue, 18 Jun 2019 05:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद-कानुपर मार्ग पर हादसे का शिकार हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद-कानपुर मार्ग पर मंगलवार को कठफोरी के समीप डिवाइडर से टकराने के बाद डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में परिचालक सहित 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सैफई रेफर किया गया। 
विज्ञापन


डबल डेकर बस दिल्ली से सवारियां लेकर औरैय्या जा रही थी। सिरसागंज क्षेत्र में बस डिवाइडर पर रखी सीमेंटेड ईंटों से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

बस में करीब 70 यात्री सवार थे। इनमें कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां 14 लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर उनके गन्तव्य को भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये यात्री हुए गंभीर रूप से घायल

कानपुर देहात के पोठरा निवासी कमला देवी (50) पत्नी गंगा सिंह, सिनेरा निवासी दीपक (20) पुत्र नाथूराम, रसूलाबाद के निबोरी निवासी ऊषा देवी (40) पत्नी रवि किशोर एवं सबलपुर निवासी जितेंद्र (45)पुत्र रामकिशन, सिकंदरा क्षेत्र के निवासी मिथिलेश (40) पत्नी अनूप कुमार, कुमारी निक्की (8) पुत्री अनूप कुमार, कालपी निवासी कुमारी प्रियंका (23) पुत्री रामचंद्र, जनपद औरैय्या के कस्बा के निवासी अंकित (16) पुत्र प्रवेश कुमार, शिवा(18) पुत्र अजयपाल सिंह, बाबरपुर अशोकनगर सावित्री देवी (60) पत्नी किशन स्वरूप, अटसू निवासी जयचंद्र (50) पुत्र छोटेलाल राठौर, दिल्ली के नागलोई निवासी मनोज कुमार (45) पुत्र रघुराई, रोहणी के निवासी शांति देवी (45) पत्नी बालकराम घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें