आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर ओमिनी वैन और कार की भिड़ंत में वैन चालक की मौत हो गई। हादसा मैनपुरी सीमा मेें होने से शव को जिला मैनपुरी भेजा गया है।
थाना नगला खंगर के खोड़ई अजनौरा निवासी किसान विजय सिंह (30) पुत्र सुल्तान सिंह अपने साढ़ू के पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के साथ ओमिनी वैन से मैनपुरी स्थित मीठेपुर पुलिस चौकी के पास गए थे।
देर रात वह घर लौट रहे थे। रास्ते में विजय सिंह के मामा के लड़के का फोन आया कि वह भी दिल्ली से लौट रहा है। एक्सप्रेसवे पर ओमिनी गाड़ी के साथ उसे मिल जाएं।