फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली हाईवे पर हादसा: सब्जी मंडी के सामने पलट गया लोडर ऑटो, दो लोगों की मौत; छह घायल

Mon, 09 Dec 2024 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सब्जी मंडी के  सामने लोडर ऑटो पलट गया। ऑटो सवार सभी लोग गमी में जा रहे थे। हादसे में एक महिला और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वहीं छह लोगों के घायल होने की सूचना है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा दिल्ली हाईवे स्थित सब्जी मंडी के सामने लोडर ऑटो पलट गया। इसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम केलिए भेज  दिया है। वहीं हादसे में घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन



ये हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने हुआ। बताया गया है कि  गांव सबरतपुर, थाना बमरौली कटारा  से लोग लोग लोडर ऑटो में सवार होकर गमी में शामिल होने जा रहे थे। सब्जी मंडी के सामने ऑटो पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोडर ऑटो में करीब 14 लोग सवार थे, जिनमें से शंकर पुत्र रामकिशन और वृद्ध महिला ओमवती पत्नी पीतम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस हादसे में सोमदेवी पत्नी कलुआ, सुनीता पत्नी मंगल, नीरू पत्नी अवधेश, फूलबती पत्नी चौखेलाल गंभीर रूप से घायल हुई हैं जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें