फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी भोगांव मार्ग पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर सोमवार सुबह पावर ग्रिड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह खेत से जानवर भगाने के बाद घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में युवक के चचेरे भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सूजापुर निवासी अनिल कुमार (35) सोमवार सुबह करीब चार बजे खेत पर गया था। वह जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए गया था। सुबह के समय तकरीबन आठ बजे वह लौट रहा था। तभी मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर पावर ग्रिड के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें