फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में दिहुली जाने वाले मार्ग पर रविवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। सिरसागंज निवासी रमेश चंद्र शनिवार को बरनाहल रिश्तेदारी में आया था। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। दिहुली जाने वाले मार्ग पर अचानक सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में रमेश व दूसरी बाइक सवार सुरेंद्र निवासी बड़ाहार थाना कुर्रा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। करहल थाना क्षेत्र में सैफई जाने वाले मार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र निवासी रतन कुमार किसी काम से करहल आया था। सुबह करीब सात बजे वापस घर लौट रहा था। तभी सैफई बाईपास के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें