फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में आलू गाढ़ रहे किसान की हृदयगति रुकने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मोहल्ला गड्ढा निवासी किसान रविवार को खेत पर आलू की बुवाई करने गया था। वहां अचानक काम करने के दौरान सीने में दर्द हुआ। आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा निवासी 50 वर्षीय हरिराम रविवार सुबह खेत पर आलू की बुवाई करने गए थे। करीब 12:30 बजे काम करने के दौरान अचानक हरिराम के सीने में दर्द होने लगा। कुछ ही देर में असहनीय दर्द से तड़पते हुए किसान खेत में गिर गया। आसपास काम कर रहे किसानों ने उसके घर पर सूचना दी।
इसके बाद परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने संभावना जताई है कि हृदयगति रुकने की वजह से मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कहते हुए शव ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें