फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र हत्याकांड के आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव नगला हीरे में हुए जितेंद्र हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त असलाह भी बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को दोनों पक्ष में मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद में किशोर की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

रविवार को भोगांव थाने में सीओ अमर बहादुर सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान इस्तेमाल की गई बंदूक और तमंचा भी बरामद हो गया है। उन्होंने बताया कि गांव नगला हीरे में शनिवार सुबह करीब 11 बजे मकान के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद में मुन्ना लाल और देवराज पक्ष के बीच पथराव हो गया था। आरोप है इसके बाद देवराज के बेटे उपेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग की थी।
इसी दौरान गोली चचेरे भाई जितेंद्र उर्फ गोलू के लग गई थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा 10 वर्षीय पिंकी व चाचा रामौतार घायल हो गए थे। घटना के बाद मुन्ना लाल की ओर से उपेंद्र, ब्रजेश, छविनाथ, देवराज, पूजा, विनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव में पुलिस फोर्स है तैनात
गांव नगला हीरे में जितेंद्र हत्याकांड के बाद आरोपियों के घरों में ताले लटके हुए हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच कानून व्यवस्था को लेकर गांव में रविवार को भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें