फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
धीरज का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार देर रात नगर पालिका संविदा कर्मी की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरैया निवासी 30 वर्षीय धीरज वाल्मीकि नगर पालिका में संविदा पर तैनात था। सोमवार को वह किशनी क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के घर गया था। देर रात वह रिश्तेदार मनोज वाल्मीकि निवासी गांव लाखनमऊ थाना बरनाहल के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था।
रात करीब 11 भांवत गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मनोज को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही धीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें