फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में बढ़ा कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा सितंबर माह में बढ़ गया है। साथ ही संक्रमित भी पिछले माह की तुलना में ज्यादा मिले हैं। अगस्त में जिले में 836 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं सितंबर में 1209 नए संक्रमित मिले। सात ही अगस्त में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 थी। सितंबर में यह आंकड़ा बढ़ कर 16 पहुंच गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो जिले में कोरोना संक्रमण ने अगस्त के महीने में रफ्तार पकड़ी थी। 31 जुलाई तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 698 थे। 571 संक्रमित ठीक भी हुए। मात्र 14 लोगों की 25 मार्च से 31 जुलाई तक मौत हुई थी। अगस्त में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा। अगस्त में कोरोना संक्रमण के 836 नए मामले आए और 12 लोगों की मौत हो गई। इससे अगस्त के अंत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1534 और कोरोना से मौतों का आकंड़ा बढ़कर 26 पहुंच गया था। इसके बाद सितंबर में कोरोना की रफ्तार और बढ़ गई।
इसमें माह में जिले में 1209 नए मामले आए। इसके साथ ही 16 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 2743 पर पहुंच गया और मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 42 हो गई। अक्तूबर माह में छह दिन में ही तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

माह कुल संक्रमित ठीक होने वाले सक्रिय मामले मौत
25 मार्च से 31 जुलाई- 698 571 113 14
अगस्त 1534 1166 342 26
सितंबर 2743 2464 278 42
जिले में जितनी तेजी के साथ संक्रमित मिले हैं उतनी तेजी के साथ लोग ठीक भी हुए हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ा है। कोरोना से मरने वालों में अधिकतर वह लोग शामिल हैं जिन्हें पहले कुछ न कुछ बीमारी थी। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें