फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ऊपर पलटा ट्रक, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। देवी रोड पर मंगलवार की सुबह नाला की दीवार धंसने से एक ट्रक पास ही बने एक मकान पर पलट गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। दो क्रेन की मदद से ट्रक को निकाला गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान चुंगी के पास निवास कर रहे बिजेंद्र सिंह ट्रक चालक हैं। वह कानपुर से एक मशीनरी के पार्ट्स लेकर राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। सोमवार की रात मैनपुरी पहुंचने के बाद वह ट्रक को गैस गोदाम के पास नाला किनारे खड़ा कर घर चले गए।
रात में किसी समय नाला की दीवार धंस गई। जिस वजह से ट्रक पास ही बने भूरे के मकान पर पलट गया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद ट्रक चालक मौके पर पहुंचा। दो क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को सीधा किया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। उक्त घर में किराए पर रहे लोग कई दिनों से बाहर गए हुए हैं। मकान की दीवार पर ट्रक पलटने के चलते दीवार में दरार आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें