फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के ढाय के नीचे दबी महिला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। मिट्टी खोदने के दौरान गांव बमनीपुर समान निवासी महिला ढाय के नीचे दब कर घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने कोरोना जांच के बाद उपचार किए जाने की बात कही। इसके बाद परिजन एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बमनीपुर समान निवासी 55 वर्षीय कृष्णा देवी बुधवार की शाम घर को लीपने के लिए मिट्टी खोदने गईं थीं। खोदाई के दौरान अचानक महिला पर मिट्टी की ढाय गिर गई। परिजन महिला को लेकर सैफई पहुंचे तो वहां कोरोना जांच कराए जाने की बात कही गई। वहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजनों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें