फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंती (मैनपुरी)। मैनपुरी मार्ग पर भट्ठा के पास एक साइकिल सवार को बोलेरो ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना औंछा क्षेत्र के गांव देवपुर निवासी 24 वर्षीय अजीत कुमार शाक्य मंगलवार की दोपहर करीब 1:45 बजे साइकिल से कहीं जा रहा था। जब वह ज्योंती के पास स्थित भट्ठा के पास पहुंचा, तभी एटा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस बीच चालक बोलेरो लेकर भाग गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों को जैसे ही अजीत की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले पिता की हुई थी मौत
सड़क हादसे में जान गवाने वाला अजीत कुमार बीकॉम का छात्र था। करीब तीन माह पूर्व उसके पिता विजय बहादुर की भी मौत हो चुकी थी। वह पढ़ाई के साथ ही साथ घर के सारे कामकाज भी निपटाता था। अजीत की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें