फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक की टक्कर में कंडक्टर की मौत

विज्ञापन
07एमएनपी-26-कुरावली में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली(मैनपुरी)। जीटी रोड पर रविवार की सुबह ट्रक और रोडवेज बस की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक यात्री भी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक व बस के चालक भाग गए।
विज्ञापन

रायबरेली के थाना लालगंज क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय रविशंकर तिवारी कानपुर के विकास नगर डिपो में परिचालक के पद पर तैनात था। शनिवार की रात बस में दिल्ली से सवारियां लेकर कानपुर के लिए रवाना हुआ था। रविवार सुबह करीब चार बजे बस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव हटऊ के पास पहुंची, तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
हादसे में केबिन में लेटे रविशंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस में यात्रा कर रहे प्रवेश यादव निवासी गांव पायकापुरवा थाना इंदरगढ़ कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ट्रक और रोडवेज के चालक वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर परिचालक के पिता हृदेश तिवारी ने थाने पहुंचकर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। उनका कहना है कि रविवार की सुबह हादसे की सूचना विकास नगर डिपो कानपुर में दिए जाने के बाद भी कोई कर्मी देखने के लिए नहीं पहुंचा।
सड़क हादसे में जान गवाने वाला रविशंकर माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह अविवाहित था और करीब एक वर्ष पूर्व ही संविदा पर परिचालक के पद पर तैनाती पाई थी। हादसे में उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें