फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औंछा में सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला

विज्ञापन
07एमएनपी-10- किसान भारत सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा(मैनपुरी )। थाना क्षेत्र के गांव भरथरा में शनिवार की शाम को एक सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला। किसान खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गया था। सांड़ को भगाने पर वह हमलावर हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भरथरा निवासी किसान भारत सिंह (55) शनिवार की शाम करीब पांच बजे खेत पर धान की नर्सरी में पानी लगा रहा था। तभी एक सांड़ खेत में घुस आया और किसान की ओर आने लगा। किसान ने जब नजदीक आ रहे सांड़ को भगाने की कोशिश की तो वह हमलावर हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार सांड़ ने किसान को कई बार जमीन पर पटका। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसान फावड़ा और लाठी डंडे लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े। सांड़ को भगाने के बाद किसान को आनन फानन में अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
जिले में खुले में घूम रहे पशुओं का उत्पात है। आए दिन गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। परेशान किसान कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने गोशालाएं तो बनवाई हैं, लेकिन फिर भी खुले में घूम रहे पशुओं से राहत नहीं मिली है।
करहल थाना क्षेत्र के गांव ककवाई निवासी किसान महेश सिंह शनिवार को खेत पर काम कर रहे थे। तभी एक सांड़ खेत की ओर आता दिखाई दिया। किसान ने जब उसको भगाना चाहा तो वह हमलावर हो गया। उसने किसान पर हमला बोल दिया और उठा उठा कर पटका। सांड़ के हमले में घायल किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान का सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें