फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ की गाड़ी से बाइक सवार दो युवकों की मौत एक घंटे से अधिक रहा जाम आक्र्तोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर किया शांत

विज्ञापन
accident - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। सहावर-चाड़ी मार्ग पर जमालपुर के निकट बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो युवकों को एसडीओ पटियाली की बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर युवकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। तकरीबन एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

गांव गढ़का निवासी मुशाहिद (16) पुत्र नौशाद और उसका साथी उबेद (22) पुत्र साबिर बृहस्पतिवार रात तकरीबन दस बजे काम कर कासगंज से अपने घर लौट रहे थे। सहावर-चाड़ी मार्ग पर जमालपुर के निकट एसडीओ पटियाली की गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इधर, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर युवकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवकों के परिजनों के साथ सहावर-चाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। काफी प्रयास और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। सहावर के कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया एसडीओ पटियाली की गाड़ी से दुर्घटना हुई है। दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें