कासगंज के अमांपुर में सड़क हादसे में मृतक पप्पू का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
अमांपुर(कासगंज)। अमांपुर-सहावर रोड पर ग्राम बनूपुरा पर राहगीर ग्रामीण को लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की देर शाम ग्राम बनूपुरा निवासी पप्पू (40) पुत्र पन्नालाल पैदल खेत से होकर अपने घर जा रहा था। जब सड़क पार कर रहा था, तभी लोडर टेंपो ने उसमें टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। हादसे में ग्रामीण की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सत्यवीर ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कासगंज के अमांपुर में सड़क हादसे में मृतक पप्पू के रोते बिलखते परिजन- फोटो : KASGANJ