सहावर। ग्राम नगला लोचन के निकट लोडर टेंपो ने सड़क किनारे लकड़ी बीन रही महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
बढ़ारी कलां निवासी नारायण देवी(55) पत्नी मुंशीलाल शनिवार की सुबह नगला लोचन के समीप लकड़ियां बीन रही थी। तभी सहावर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने उसमें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर ग्रामीण व राहगीर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी गई। सड़क हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज चौकी इंचार्ज दिनेशचंद्र ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।