फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी मिक्सिंग मशीन में फंसकर मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
अवनीश (फाइल फोटो)। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा(कासगंज)। कस्बे के कादरगंज रोड स्थित ईंट भट्ठे पर मिट्टी मिक्सिंग मशीन की सफाई करते समय एक मजदूर उसमें फंस गया। इससे उसकी ौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे शव को को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिले के गांव नगला छेदा निवासी मजदूर अवनीश (18) पुत्र सत्यपाल यादव ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। सोमवार को वह मिट्टी गूथने की मिक्सिंग मशीन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान किसी तरह मशीन चल गई और वह ब्लेड में फंस गया। इससे उसकी चीख निकल गई। बचाव के लिए भट्ठे पर काम कर रहे और लोग दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पटियाली एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेंद्र गौतम, गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार एवं प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मिक्सर मशीन में फंसे मजदूर के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने हादसे के बाद इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

- सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। मजदूर की मौत मिक्सर मशीन के ब्लेड में फंस जाने से हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है- गवेंद्र गौतम, सीओ, पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें