केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गाजियाबाद में तैनात आईपीएस धर्मेंद्र सिंह के भाई प्रवीण यादव शास्त्री सड़क हादसे में घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रवीण को गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है। एसएसपी डा. मनोज कुमार ने ट्रामा सेंटर पर पहुंचकर घायल का हाल जाना।
जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी प्रवीण यादव शास्त्री आरएसएस की गो संवर्धन इकाई के विभाग संयोजक हैं। प्रवीण पटीकरा पर गो सेवा धाम का संचालन करते हैं। सुबह घर से ईको कार से आश्रम पर जा रहे थे।
बाईपास पर पहुंचे कि तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके आगे को हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के कारण वहां दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई। शास्त्री को देख लोगों ने पुलिस के साथ परिवारीजनों को सूचना दी।