फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र और दामाद की मौत

Wed, 15 Jul 2020 01:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

एक ही बाइक पर सवार थे तीनों पिता-पुत्र और दामाद
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। एक बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र और दामाद को किसी वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बताया गया है कि हाथरस जनपद के थाना सहपऊ के गांव खोंडा निवासी करुआ (52) पुत्र छोटेलाल अपने बेटे शेरू खां (30) और दामाद जलालुद्दीन (28)  पुत्र समसुद्दीन निवासी बेल का नगला थाना बरहन, आगरा के साथ एक ही बाइक पर बैठकर दिल्ली गए थे। वहां से होकर नोएडा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते हाथरस लौट रहे थे। 


ये भी पढ़ें: चेतावनीः जहां मिलेगी भीड़... उसी को बना देंगे बफर जोन, मिनी लॉकडाउन में रहेगी निजी वाहन पर रोक
विज्ञापन


रास्ते में मंगलवार सुबह तकरीबन 4.15 बजे थाना नौहझील क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक्सप्रेस-वे कर्मियों की मदद से मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
Trending Videos
विज्ञापन

मृतकों के पास मिले पहचान पत्र से उनकी शनाख्त हुई। हसनपुर चौकी प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

हेलमेट नहीं पहने थे बाइक सवार
पुलिस द्वारा हेलमेट पर कितना जोर दिया जा रहा है लेकिन बाइक पर मौजूद तीनों लोगों में से किसी के पास भी हेलमेट नहीं था। बताया जाता है कि बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी जब हादसा घटित हुआ। मरने वालों के पास हेलमेट होता तो शायद किसी की जान बच सकती थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें