फिरोजाबाद से लौट रहे विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ के चालक की कार मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गोवंश से टकराकर विद्युत पोल में टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला यादव कॉलोनी निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र रामरूप सब डिविजनल ऑफीसर (एसडीओ) (विद्युत) की कार चलाता था। बुधवार सुबह वह किसी कार्य से अपनी स्विफ्ट कार से फिरोजाबाद गया था।
दोपहर तीन बजे लौटते समय उसकी कार मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर खड़े गोवंश से टकरा कर पास ही स्थित खंभे में घुस गई। गति अधिक होने के कारण हादसे के बाद कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और संजय उसमें फंस गया।