फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दर्दनाक हादसा: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत पुत्र घायल

Fri, 05 Mar 2021 11:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एटा जनपद के थाना मलावन क्षेत्र जीटी रोड स्थित गोशाला के पास गुरुवार रात बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जब कि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता बेटी की शादी का कार्ड बांटकर बेटे के साथ घर लौट रहे थे। तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


बताया गया है कि जनपद मैनपुरी के गांव मधाऊ निवासी जंगाली सिंह पुत्र पंचीलाल और उनके पुत्र सुरेंद्र को गोशाला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, यहां चिकित्सकों ने जंगाली सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।

मृतक के बहनोई जयसिंह निवासी गढ़ी बैंदुला थाना बागवाला ने बताया कि जंगाली सिंह की बेटी सरिता की 15 मार्च को शादी है, इसका निमंत्रण देने के लिए पिता-पुत्र उनके गांव आए थे, यहां से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। सुरेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। हादसे की खबर से परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें