फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Wed, 11 Nov 2020 12:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुघर्टनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूंडला में बुधवार सुबह आगरा-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा घटित हो गया। बाइक सवार दो सगे भाइयों को पीछे से जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजााबद भेजा। घटना की रिपोर्ट मृतक के साले ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 घटना बुधवार सुबह 8:30 बजे करीब की है। थाना टूंडला के राजा का ताल निवासी नीरज कुमार यादव पुत्र तेजपाल सिंह यादव निवासी राजा का ताल बल्लभगढ़ में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह गत मंगलवार की रात घर पर आया था, बुधवार सुबह उसे वापस जाना था। छोटा भाई अंकुर यादव उर्फ कहैया सुबह सात बजे करीब बाइक से बड़े भाई नीरज को टूंडला रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए आया था। जब वे स्टेशन पहुंचे तो उनकी ट्रेन छूट चुकी थी। 

तब वह बस से जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पहुंचे, जहां वे बस का इंतजार करने लगे। जब काफी देर तक बस नहीं आई तो नीरज ने ऑफिस के लिए काफी देर होने की बात कहते हुए अगले दिन जाने का कार्यक्रम बना लिया। इसके बाद दोनों भाई बाइक से वापस घर लौट रहे थे। दोनों भाई टूंडला स्थित संगम मैरिज होम के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। सूचना पर पुलिस ने टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक का नाम इश्तियार निवासी डांडी थाना जथवारा, प्रतापगढ़ बताया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

मृतक नीरज की पत्नी राखी व दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के दोनों बच्चों की मौत से सभी की आखें नम थी। घटना की रिपोर्ट मृतक नीरज के साले रंजीत सिंह निवासी गांव मोन्दीपुर, थाना नारखी ने अज्ञात चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रामेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें