फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : ट्रैक्टर -ट्रॉली ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद : ट्रैक्टर -ट्रॉली ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

-नवीन गल्ला एवं फल मंडी के समीप हुआ हादसा, हादसे के बाद भागा चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद । नवीन गल्ला मंडी के समीप शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव उजरई निवासी विक्रम (28) व शिव कुमार (27) राजमिस्त्री का काम करते थे। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे दोनों लोग बाइक से भारौल से काम कर गांव लौट रहे थे। सिरसागंज थाना क्षेत्र में नवीन गल्ला मंडी के समीप पहुंचे थे तभी रात नौ बजे पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक आलू की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग गया। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। राहगीरों ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजन और पुलिस को सूचना दी। बहनोई दीपू ने बताया कि शिव कुमार और विक्रम राज मिस्त्री थे। दोनों लोग भारौल से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें