फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का आतंक: पुलिसकर्मी के घर से खोल ले गए एसी का आउटडोर, वृद्धा के घर की कुंडी काटकर नकदी-जेवर किए चोरी

Mon, 24 Aug 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में छुट्टी पर घर लौटे पुलिसकर्मी को छत पर लगा एसी का आउटडोर गायब मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं चित्राहाट में थाने से महज 100 मीटर दूर चोरों ने वृद्धा के घर की कुंडी काटकर 70 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
 
विज्ञापन
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के घर की छत पर लगा एसी का आउटडोर चोरी हो गया। छुट्टी पर घर आने पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी हुई। लोहामंडी के खातीपाड़ा निवासी सलमान खान उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। वह 24 जुलाई को अवकाश लेकर घर लौटे। छत पर लगे एसी का आउटडोर गायब था। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन



वृद्धा के घर की कुंडी काटकर नकदी-जेवर ले गए चोर
 चोरों का दुस्साहस देखिए, चित्राहाट थाने से महज 100 मीटर की दूर स्थित सुनील कुशवाह के घर की शनिवार रात कुंडी काट कर नकदी जेवर चोरी कर लिए। रविवार को जागी वृद्धा फूलन देवी घर का मंजर देख फूट-फूटकर रोई। चित्राहाट के सुनील कुशवाह दिल्ली में रह कर पौधशाला का काम करते हैं। घर पर वृद्ध मां फूलन देवी रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर नया निर्माण कराने के लिए उसने सामान खरीद कर रखा था। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी, बक्से की कुंडी काट कर घर बनवाने के लिए रखे 70 हजार रुपये पार कर दिए। सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक पेंडल, चांदी की एक जोड़ी पायल आदि सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसी के साथ थाने पहुंची वृद्धा ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। चित्राहाट पुलिस ने वृद्धा को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें