फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आरबीएस कॉलेज में एबीवीपी के छात्रों ने किया हंगामा, धरने पर बैठे, प्राचार्य को दिया ज्ञापन

Tue, 15 Nov 2022 08:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरबीएस कॉलेज में एबीवीपी के छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर पर अभद्रता का लगाते हुए मंगलवार को हंगामा कर दिया। इसके बाद धरने पर बैठ गए। पुलिस ने छात्रों को समझाकर धरना खत्म कराया। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे एबीवीपी के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को आरबीएस कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्रों को समझाया। चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग के लिए प्राचार्य को ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया।  

विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज ईकाई के अध्यक्ष दीपू बघेल ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के लिए कार्यक्रम करने के लिए प्राचार्य से अनुमति लेने के लिए परिषद के कर्मवीर बघेल गए थे। यहां चीफ प्रॉक्टर ने प्राचार्य से नहीं मिलने दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। उनको पीटा और खींचकर ले गए। इसकी जानकारी सदस्यों को हुई तो एकजुट होकर प्राचार्य कार्यालय के सामने सुबह करीब 11 बजे धरने पर बैठ गए। 

छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी 

छात्रों ने नारेबाजी करते हुए चीफ प्रोक्टर पर कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य भी मिलने नहीं आए। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन छात्रों ने धरना समाप्त नहीं किया। शाम को करीब पांच बजे प्राचार्य आए और छात्रों से ज्ञापन लिया। छात्रों ने 24 घंटे में चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई न करने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजीव पाल सिंह का कहना है कि परिषद के कर्मवीर बघेल, मोहित यादव और राजा सिकरवार आए और जबरदस्ती प्राचार्य से मिलने जाने लगे, जबकि दो बजे के बाद प्राचार्य से मिलने का समय तय है। इस पर ये प्रोक्टोरियल बोर्ड से अभद्रता करने लगे और जबरदस्ती अंदर घुस गए थे। 

चार छात्रों के नाम थाना हरीपर्वत में दी तहरीर

आरबीएस कॉलेज प्रशासन की ओर से परिषद के चार छात्रों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। इसमें कॉलेज में हंगामा और शैक्षणिक कार्य में बाधा डालने के अलावा शिक्षकों से अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें