फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः एबीवीपी से अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

Thu, 12 Oct 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आवासीय परिसर छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें सबसे बड़ा फेरबदल एबीवीपी की ओर से हुआ है। गुरुवार को एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। 
विज्ञापन


बता दें किया छात्र संघ चुनाव की जांच प्रक्रिया बुधवार को खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में पूरी हुई। इसमें एक नामांकन पत्र खारिज किया गया। गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चली। 

इसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले धीरज शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया। एबीवीपी की ओर से अब अभिषेक मिश्र अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। धीरज ने डमी कैंडिडेट के तौर पर नामांकन किया था। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वालीं निष्ठा राठौर ने भी अपना नाम वापस ले लिया।  
विज्ञापन

कुल पांच नाम वापस

अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों के नाम वापस लेने के साथ ही महासचिव पद के लिए आवेदन करने वाली छवि यादव, संयुक्त सचिव पद के लिए आवेदन करने वाले आनंद कुमार और कला संकाय प्रतिनि‌धि के लिए आवेदन करने वाले प्रियम गुप्ता ने भी चुनाव से नाम वापस ले लिए हैं। 

प्रचार में जुटे प्रत्याशी व छात्र नेता

समय कम होने से प्रत्याशी और छात्र नेता बुधवार से ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार भी नहीं किया गया। 14 अक्तूबर को चुनाव प्रचार थम जाएगा। बीच में रविवार भी पड़ रहा है। इस बीच वह हर संकाय और विभाग के विद्यार्थी तक प्रत्याशी व छात्र नेता पहुंचना चाह रहे हैं। 18 अक्तूबर से दिवाली की छुट्टियां हैं। 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बरती ढिलाई

प्रत्याशियों को प्रचार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन भी मौका दे रहा है। छात्र संगठनों, प्रत्याशियों के रुख को देखते हुए विश्वविद्यालय ने बुधवार को ढिलाई बरती। खंदारी परिसर के दोनों गेट खुले रखे गए। बिना आईकार्ड चेक किए परिसर में प्रवेश दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भी प्रत्याशियों को प्रचार से नहीं रोका गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मंच देने की तैयारी शुरू कर दी है। जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जेपी सभागार में कार्यक्रम रखा जाएगा। सभी प्रत्याशियों को दस-दस मिनट बोलने का मौका दिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें