फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हमले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से अभद्रता... खींचतान; मोबाइल छीनने की कोशिश

Wed, 17 Jul 2024 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हमले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से अभद्रता की गई। खींचतान करके मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से परिवार की महिलाएं भिड़ गईं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से खींचतान की। मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस बमुश्किल आरोपी को पकड़ सकी। मामले में परिजन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुरम कॉलोनी की है।

विज्ञापन


ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गणेशपुरम कॉलोनी निवासी संजय के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में एसआई सूर्यपाल, रोशनी, विवेक चौहान, हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार आरोपी के घर पहुंचे।

गेट खटखटाने पर बाहर आए व्यक्ति ने अपना नाम विनोद बताया, जबकि वह आरोपी संजय था। पुलिस के पास उसका फोटो था, जिससे पहचान हो गई। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह घर के अंदर भाग गया। आरोपी की पत्नी श्रीमती, बेटी दीक्षा और बेटा सचिन आ गए। आरोप है कि तीनों ने संजय की गिरफ्तारी का विरोध किया। दीक्षा ने एसआई की वर्दी खींच दी।
विज्ञापन


सचिन ने महिला एसआई का मोबाइल छीनने की कोशिश की। वह वीडियो बना रही थीं। काफी प्रयास के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर सकी। मामले में आरोपी परिजन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 121 (1), 132, 115 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें