फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध होर्डिंग की भरमार, लापरवाह बने जिम्मेदार

Mon, 04 Mar 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग की भरमार, लापरवाह बने जिम्मेदार
विज्ञापन

प्रशासन के अभियान में दिखती है खानापूर्ति, प्रभावी अभियान की जरूरत


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर में चारों ओर अवैध होर्डिंग की भरमार है। हर रोड पर अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटाने के लिए जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। अधिकारियों ने अवैध होर्डिंग हटाने के लिए आज तक प्रभावी तरीके से अभियान नहीं चलाए हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते शहर में सड़कों के किनारे अवैध होर्डिंग बढ़ गए हैं।

प्रशासन द्वारा कभी कभार अभियान चलाए भी गए हैं लेकिन प्रभावी साबित नहीं हुए हैं। शहर की मुख्य सड़कों और प्रमुख चौराहों पर लगे अवैध होर्डिंग राहगीरों सहित वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कई स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग से दूर का दिखाई नहीं देता है। गलत तरीके से लगाए गए अवैध होर्डिंग से हादसे भी होने का खतरा बना रहता है। जिम्मेदार लोगों द्वारा अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की जाती है। इससे शहर के हर मार्ग पर अवैध होर्डिंग की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन




कचहरी रोड

कचहरी रोड शहर का व्यस्ततम मार्ग है। इसी मार्ग से बस स्टैंड से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर एक नहीं कई अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। अवैध होर्डिंग लगे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी होती है। कई बार इन अवैध होर्डिंग को हटाए जाने की मांग भी की गई। लेकिन आज तक अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।



कुरावली रोड

ईशन नदी पुल से कुरावली की ओर एक मार्ग जाता है। इस मार्ग को एटा रोड कहा जाता है। इस मार्ग पर ईशन नदी पुल से शीतला मंदिर तक सड़क के दोनों ओर तमाम अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। इन अवैध होर्डिंग से कई स्थानों पर दुकानें तक ढक गई हैं। लोगों का कहना है कि अवैध होर्डिंग रात में लगाए जाते हैं। सुबह जागने पर जानकारी हो पाती है। अवैध होर्डिंग हटाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वाहन चालकों सहित दुकानदार परेशान होते हैं।
विज्ञापन


शहर में कुछ स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगे होने के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। प्रशासन को भी जानकारी दी जाएगी। जहां भी अवैध होर्डिंग मिलेंगे उनको योजना बनाकर हटवाया जाएगा।

संगीता गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें