फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान पर कब्जे के मामले में एसपी से मांगी रिपोर्ट

Mon, 04 Mar 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर कब्जे के मामले में एसपी से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

- महिला ने चौकी प्रभारी कुसमरा पर लगाए आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज ने एक शिकायत की सुनवाई करके एसपी से आख्या मांगी है। कुसमरा की रहने वाली एक महिला ने चौकी प्रभारी कुसमरा पर न्यायालय के स्टे के बाद भी उसकी दुकान पर दूसरे पक्ष का कब्जा करा देने की शिकायत की है।

कुसमरा के मोहल्ला कटरा की रहने वाली मधू गुप्ता ने शिकायत में कहा है कि पति की मौत के बाद वह एक दुकान में सिलाई करके अपना परिवार पालती है। उसका जमीन का एक मुकदमा दीवानी में ब्रजकिशोर से चल रहा है। इस मुकदमे में न्यायालय से स्टे चल रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद भी चौकी प्रभारी ने ब्रजकिशोर से मिलकर उसकी दुकान पर कब्जा करा दिया है। जब उसने न्यायालय से जारी स्टे के कागज दिखाए तो चौकी प्रभारी ने उसके साथ अभद्रता करके अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधू गुप्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने शिकायत की सुनवाई की। सुनवाई करने के बाद एसपी से शिकायत के संबंध में आख्या मांगी है। अगली सुनवाई के लिए 11 मार्च की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें