फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहने वाला युवक गंगा नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। कस्बा के गांव गोशलपुर निवासी युवक परिजन के साथ सोमवती अमावस्या पर बदायूं में गंगा नहाने के लिए गया था। अटैना घाट के पास वह गहरे पानी में डूब गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह शाक्य टैंट व्यवसायी हैं। सोमवार की सुबह उनका 20 वर्षीय पुत्र रिंकू शाक्य, मां, भाई और भाभी के साथ बदायूं गंगा नहाने के लिए गया था। वह अटैना घाट पर गंगा में नहा रहे थे तभी करीब सात बजे नहाते समय रिंकू गहरे पानी में चला गया। डूबने के दौरान उसने बचाव के लिए आवाज लगाई, जब तक कोई कुछ समझ पाता वह पानी के तेज बहाव में काफी दूर निकल गया। युवक को डूबता देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर पुलिस आ गई और गोताखोर की मदद से युवक की गंगा नदी में तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें