फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: एक घंटे में करीब 46 एमएम बारिश, शहर बना ताल; मंदिर की गुमटी व छत क्षतिग्रस्त

Tue, 09 Jul 2024 11:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में एक घंटे की में करीब 46 एमएम बारिश हो गई। शहर पानी भरने से ताल बन गया। मंदिर की गुमटी व छत क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
Agra Weather: एक घंटे में करीब 46 एमएम बारिश, शहर बना ताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी उमस के बाद मंगलवार दोपहर को जोरदार बारिश हुई। इस दौरान करीब 45.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को फिर से झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।

विज्ञापन


जुलाई महीने के साथ ही शहर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। औसतन हर 24 घंटे बाद शहर में बारिश हो रही है। मंगलवार को सुबह आसमान में बादलों के बीच जब सूरज निकला तो गर्मी के साथ उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया। आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत होने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। पहले ठंडी हवाएं चली फिर दोपहर करीब 2 बजे तेज बारिश ने शहर को सराबोर किया। 

कुछ स्थानों पर रिमझिम फुहारें पड़ीं तो कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। रुनकता में बिजली गिरने से रेणुका धाम स्थित साईं बाबा मंदिर की गुमटी व छत क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को फिर से झमाझम बारिश होगी। 15 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

आज का तापमान-

  • अधिकतम तापमान- 36
  • न्यूनतम तापमान- 28.5
  • सूर्योदय- 5:42
  • सूर्यास्त- 7:05
  • एक्यूआई- 52
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें