फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात की दवाओं को ऐसे बेच रहे मेडिकल स्टोर संचालक, ग्राहकों की काट रहे जेब

Fri, 24 May 2019 10:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कफ सीरप, नशीली दवाओं के बाद अब गर्भपात दवाओं की कालाबाजारी की जा रही है। 40 रुपये की कीमत वाली किट को 350 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बिना बिल के इनकी खरीद-फरोख्त कर मोटी कमाई की जा रही है।
विज्ञापन

  
गर्भपात दवाओं की किट पर एमआरपी लगभग 350 से अधिक रहती है। यह बिना बिल के दवा विक्रेता 40 से 60 रुपये में खरीदते हैं। इसको मरीजों को एमआरपी पर ही बेच दिया जाता है।

इस दवा का चिकित्सकीय परामर्श पर ही दिया जाना चाहिए, लेकिन कई मरीज चिकित्सकीय परामर्श लिए बिना ही इन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए दवा विक्रेता 40 रुपये की कीमत की गर्भपात दवाओं को 350 रुपये तक में बेच रहे हैं। इस तरह से दवा विक्रेता दस गुना तक मुनाफा कमाते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुरुवार को ड्रग विभाग की टीम ने अछनेरा में श्रीनाथ मेडिकल स्टोर से तीन कंपनियों की गर्भ निरोधक दवाओं की 18 किट जब्त की थीं। मेडिकल स्टोर संचालक इसका बिल नहीं दिखा पाया था। वह भी बिना बिल के दवा बेच रहा था।

हालांकि जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि सभी दवा विक्रेताओं को गर्भपात दवाओं की खरीद-फरोख्त बिल से करने को कहा है। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि डाक्टरी संस्तुति पर ही गर्भपात दवाओं की बिक्री की जानी चाहिए, इसके बिल भी साथ हों। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

पिछले महीने राजस्थान में भी गर्भपात दवाओं की अवैध बिक्री पकड़ी गई थी। करीब 70 हजार रुपये की गर्भपात दवाएं आगरा से ही खरीदी गई थीं। इस पर राजस्थान पुलिस ने आगरा के दवा बाजार फव्वारा में छापेमार कार्रवाई कर दो विक्रेताओं को पकड़ा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें