भोगांव/बेवर। गांवों में विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जरूरत के अनुसार छोटी-बड़ी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार अपने वायदों पर खरी उतर रही है। यह बात आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भोगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव टिकुरी में रविवार को सीसी रोड का लोकार्पण करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले या तो जेल की सलाखों में हैं या कहीं छिपे बैठे हैं। कुसमलता राजपूत, मनोज राजपूत, जयपाल सिंह, चुन्नू बाबू, जगदीश सिंह, कुसुमलता, अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, बॉबी मिश्रा, विवेक राजपूत, जितेंद्र राजपूत, रामवीर सिंह, अमन यादव, सुरेंद्र चौहान, आशू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
इधर, बेवर विकास खंड के गांव जासमई बल्लूपुर मार्ग, हुसैनपुर दुर्जनपुर मार्ग, नगला पांडेय में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय का भी आबकारी मंत्री ने भी लोकार्पण किया। बीडीओ विजय कुमार अरविंद तोमर, रमाशंकर तिवारी, बॉबी मिश्रा, अन्नू वैस, आकाश प्रताप चौहान, राजू यादव, कौशलेंद्र, कलक्टर सिंह राजपूत, सोनू प्रधान, दिलीप दुबे मौजूद रहे।