फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोमेश्वर महादेव में आयोजित हुई अभिषेक पूजा

Mon, 03 Nov 2025 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिवलिंग का किया भव्य श्रृंगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोरोंजी। कार्तिक मास के अंतिम सोमवार को तीर्थनगरी के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। हरि की पौड़ी किनारे प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक पूजा आयोजित की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालु शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। गंगाजल, दुग्ध, घी, शहद, दही से भोलेनाथ का पंचाभिषेक किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने शिव स्त्रोत, शिव चालीसा का पाठ किया और महामृत्युंजय मंत्र व ओम नमः शिवाय का जाप किया। दोपहर में मंदिर सेवायत लालो गोस्वामी ने भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर फूलों से दरबार सजाया। शाम के समय भगवान सोमेश्वर की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, योगेश सोनी, दिवाकर सोनी, आकाश गुप्ता, गिरीश बौहरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें