फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान- बदहाल पार्क पार्क: सेहत सुधारने के बजाए बिगाड़ रहे हैं शहर के पार्क

Mon, 03 Nov 2025 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो10कासगंज में आवास विकास कॉलोनी के ​शिवाजी पार्क में लगा बोर्ड । संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान- बदहाल पार्क
विज्ञापन

- नगर पालिका बोर्ड लगाकर भूली पार्क का विकास कराना
- पार्क में झाड़ियों व गंदगी का अंबार, आबादी के स्वास्थ्य को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 2 में बनाया गया शिवाजी पार्क बदहाल है। पार्क में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है और झाड़ियां उगी हुई हैं। न बच्चे पार्क में खेल सकते हैं न ही बड़े बुजुर्ग टहल सकते हैं। सेहत संवारने के लिए बनाया गया पार्क ही स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। पार्क में फैली गंदगी और मच्छर लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं।
इस पार्क का निर्माण पूर्व चेयरमैन रजनी साहू के कार्यकाल में हुआ था। पार्क का निर्माण मकान संख्या 560 से 610 के मध्य किया गया था। पार्क बनाने के बाद उसका नामकरण छत्रपति शिवाजी के नाम पर किया गया, जिसका एक बोर्ड भी नगरपालिका के द्वारा लगाया गया। बावजूद इसके पालिका प्रशासन ने पार्क के विकास के लिए कोई काम नहीं किया।पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर अब हर तरफ गंदगी नजर आती है। जगह-जगह नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। झाड़ियां उगी हुई हैं। गंदगी व जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं और दुर्गंध भी उठ रही है। जिससे यह पार्क अब सेहत के लिए खतना बन गया है। वहीं घनी झाड़ियां होने के कारण सांपों का खतरा रहता है।
विज्ञापन


बोले लोग-
- नगरपालिका ने शिवाजी पार्क बनाया लेकिन यह कभी भी पार्क का रूप नहीं ले सका। इसमें झाड़ियां उगी हुईं हैं और गंदगी फैली हुई है। मच्छर पनप रहे हैं। - चेतन चौहान, एडवोकेट
- पार्क को लेकर नगरपालिका की घोर लापरवाही है। कागजों में बना पार्क धरातल पर नजर नहीं आता। झाड़ियां और गंदगी ही पार्क की आरक्षित भूमि पर नजर आती है- देवेंद्र बघेल
- महापुरुषों के नाम पर बनाए गए पार्कों की उपेक्षा ठीक नहीं है। लोगों की अच्छी और बच्चों के खेलने के लिए इस पार्क को शीघ्र सही कराया जाना चाहिए।- अमित सक्सेना
विज्ञापन

- सेक्टर 2 का शिवाजी पार्क बड़ा है लेकिन इसकी सुविधा का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां काफी गंदगी है। बड़ी बड़ी झाड़ियां हैं। -नित्येंद्र सिंह सोलंकी

वर्जन-
- पार्क का निरीक्षण अतिशीघ्र कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - मीना माहेश्वरी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें