मैनपुरी। शहर के बिसातखाना स्थित श्री महावीर जिनालय में श्री कल्याण मंदिर स्तोत्र श्री पार्श्वनाथ विधान संपन्न हुआ। इसमें जैन समाज के लोगों ने भक्तिभाव से श्रीजी का अभिषेक, पूजन किया। विधानाचार्य ने कहा कि हम सभी को किसी भी परिस्थितियों में प्रसन्न रहना चाहिए।
मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर ससंघ की प्रेरणा और मंगल आशीर्वाद से विधानाचार्य पंडित कमल कुमार जैन शास्त्री के सानिध्य में सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और प्रमार्जन करने का सौभाग्य नरेश चंद्र जैन, पीयूष, रोमन, हेमंत बॉबी, ऋषभ, विशाल पाली जैन को मिला। मुख्य कलश स्थापना शेफाली जैन व माड़ने पर कलश स्थापना शालू जैन, ज्योति जैन, दिव्या जैन, पिंकी जैन ने की।
दीप प्रज्ज्वलन डॉली जैन ने किया। संगीतमय पूजन, श्री कल्याण मंदिर स्तोत्र श्री पार्श्वनाथ विधान करने का सौभाग्य अंजलि, आरती, संजयकांत, स्वाति, सलोनी, रानू, अजय कुमार, प्रिया, आशा, मीना कुमारी, ऊषा, पारुल, स्मृति जैन को मिला।
बाहर से पधारे अतिथियों, समाज की महिलाओं को प्रमुख मंडल पर अर्घ चढ़ाने का सौभाग्य मिला। विधान के समापन पर हवन कर देश में शांति, समृद्धि और भाईचारे की भावना को लेकर भगवान जिनेंद्र देव से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सुरेश चंद्र जैन, विकास जैन बंटी, संजय जैन, आदेश जैन, प्रमोद जैन, वंश जैन, विमल जैन, अजय बबलू, विपलव जैन, अरुण जैन, यश जैन मौजूद रहे।