फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अब्बास ने जुमे की नमाज की अदा, सामान्य रूप से खाना खाया

Sat, 18 Feb 2023 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी जिले की पचलाना जिला जेल में बंद हैं। विधायक को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जिला जेल में उनका तीसरा दिन था। जुमे का दिन होने के कारण उन्होंने अपने बैरक में जुमे की नमाज अदा की। विधायक की दिनचर्या सामान्य रूप से रही। उन्होंने दाल, रोटी, चावल भोजन में लिए। बैरक के अहाते में अब्बास ने चहलकदमी की और विधायक के पास मौजूद किताबों का सहारा तन्हाई काटने के लिए लिया। उन्होंने किताबें भी पढ़ीं। विधायक के सामान के साथ यह किताबें आईं थीं। विधायक की सात दिन तक किसी से मुलाकात नहीं होगी। कौन मुलाकात करेगा यह सूची भी विधायक की ओर से जेल प्रशासन को नहीं मिली है। जेल में सख्त पहरा बना हुआ है। एक दो दिन में अन्य जेलों के बंदी रक्षक भी यहां की जेल में पहुंचने वाले हैं। विधायक के किसी अधिवक्ता ने भी जेल प्रशासन से कोई मुलाकात नहीं की है।
विज्ञापन


बैरक में बंद विधायक अब्बास को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। शुक्रवार को उन्होंने नमाज भी अदा की। जेल मेन्यु के अनुसार दिया गया खाना खाया। गतिविधियां पूरी तरह सामान्य रहीं हैं। विजय विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें