मैनपुरी। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती जिले में शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एटा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम से हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्यअतिथि विपिन वर्मा ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण सहयोग किया। समाज के लोगों को उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जो सहयोग रहा उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
शोभायात्रा नगर के आगरा रोड, बड़ा चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, कचहरी रोड होते हुए ईसन नदी पुल के निकट पहुंच एक मैरिज होम पहुंचकर समाप्त हुई। नगर भ्रमण के दौैरान तांगा स्टैंड पर कश्मीर सिंह लोधी, नीटू राजपूत ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बाइक रैली पर युवा नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
सपाइयों ने किया यात्रा का स्वागत
एलआईसी के पास कचहरी रोड पर सपा विधायक राजकुमार यादव, जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने स्वागत किया।
ये लोग रहे मौजूद
अहिवरन सिंह राजपूत, नीतू राजपूत, खजान सिंह लोधी, शैलेंद्र राजपूत, विजय लक्ष्मी राजपूत, अरविंद राजपूत, रामनरेश राजपूत, दीपक सिंह, मुरारीलाल सतीश राजपूत, शैलेंद्री राजपूत एडवोकेट, अरविंद राजपूत, वीरपाल राजपूत, रामनरेश राजपूत, मुरारीलाल राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, जदुनाथ, सुभाष राजपूत, राजेश, अभिलाख सिंह मौजूद रहे।