कासगंज। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के द्वारा अमांपुर विकास खंड पर किया गया। इसमें खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अमांपुर चरन सिंह ने किया।
पुरुष वर्ग सब जूनियर कबड्डी में गांव नासिर भट्टी की टीम विजेता रही, जबकि उप विजेता किशोरपुर की टीम रही। जूनियर वर्ग कबड्डी में विजेता किशोरपुर की टीम और उप विजेता नासिर भट्टी की टीम रही। वॉलीबाल में विजेता विजेता डेंगरी की टीम और उव विजेता नासिर भट्टी की टीम रही। बालिका वर्ग जूनियर में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर आरती और द्वितीय स्थान पर लायवां रही। बालक वर्ग जूनियर में 100 मीटर दौड़ में विजेता आदित्य कुमार, सीनियर वर्ग 1500 मीटर दौड़ में अनूप कमार विजेता रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल व प्रमाणपत्रों का वितरण किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजकमल और सौरभ सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।